केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत आज मुंबई में ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह की तीसरी बैठक में जी-20 प्रतिनिधि जीवाश्म ईंधन के विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। भारत ने 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को शून्य करने का निर्णय लिया है। रावसाहेब दानवे ने कहा कि इस दिशा में अन्य देशों द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर भी चर्चा की जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय के सचिव और ऊर्जा परिवर्तन कार्य समूह के अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान जी-20 समूह के सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, विश्व बैंक और विश्व ऊर्जा परिषद जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक प्रतिनिधि प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। भारत की अध्यक्षता के तहत उल्लिखित छह प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी अंतर का समाधान करके ऊर्जा-स्रोतों में बदलाव, ऊर्जा-स्रोतों में बदलाव के लिए कम लागत पर वित्तपोषण सुविधा, ऊर्जा सुरक्षा और विविध आपूर्ति श्रृंखलाएं, ऊर्जा दक्षता, उद्योगों से कम कार्बन उत्सर्जन के लिए बदलाव और जिम्मेदार खपत, भविष्य के लिए ईंधन तथा स्वच्छ ऊर्जा तक सार्वभौमिक पहुंच और ऊर्जा स्रोतों में बदलाव के न्यायसंगत, किफायती और समावेशी उपाय जैसे विषय शामिल हैं।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...