भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्‍यापक आर्थिक भागीदारी समझौता वार्ता का पहला चरण आज

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्‍यापक आर्थिक भागीदारी समझौता वार्ता का पहला चरण आज

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता वार्ता का पहला दौर आज होगा। नये रणनीतिक आर्थिक समझौते से पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार सौ अरब डॉलर तक बढ जाने की उम्मीद है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी ने कल इस वार्ता की औपचारिक शुरूआत की। दोनों मंत्रियों ने जोर देकर कहा है कि इस समझौते से दोनों देशों में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे, जीवन स्तर उन्‍नत होगा और व्यापक सामाजिक तथा आर्थिक अवसर उपलब्ध होंगे।

डॉ थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी और संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच मौजूदा व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार सहित द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में सुधार के उद्देश्य से बातचीत के लिए नई दिल्ली में हैं। दोनों पक्ष इस साल दिसंबर तक आपसी विचार-विमर्श पूरा करके आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के संपन्‍न होने के बाद मार्च- 2022 में एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। भारत और संयुक्त अरब अमारात एक दूसरे के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार हैं।

Related posts

Leave a Comment