भारत और बंगलादेश की सीमा पर 5 नये एकीकृत चेक पोस्‍ट बनाए जाएंगे

भारत और बंगलादेश की सीमा पर 5 नये एकीकृत चेक पोस्‍ट बनाए जाएंगे

भारत और बंगलादेश के बीच बेहतर संपर्क और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम बंगाल में दोनों देशों की सीमा पर पांच नये एकीकृत चेक पोस्‍ट बनाए जाएंगे। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला और पश्चिम बंगाल सराकर के वरिष्‍ठ अधिकारियों के बीच शुक्रवार को कोलकाता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। कुल सात एकीकृत चेक पोस्‍ट स्‍थापित किए जाएंगे। इनमें से पांच भारत-बंगलादेश सीमा पर और एक-एक नेपाल तथा भूटान के साथ लगने वाली सीमा पर बनाया जाएगा। इससे इन पड़ोसी देशों के साथ भारत का व्‍यापार बढ़ेगा और सीमा-सुरक्षा मजबूत होगी।

Related posts

Leave a Comment