भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच तीन T20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला वर्षा के कारण रद्द हो गया है। वेलिंग्टन में होने वाले इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका।
दूसरा T20 मैच रविवार को बे ओवल में खेला जाएगा। तीसरा तथा अंतिम मैच 22 नवम्बर को नेपियर में होगा।