भारत और नीदरलैंड संयुक्त कार्य दल की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई। जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक संबोधित करते हुए पिछले साल मार्च में कार्यनीतिक जल भागीदारी पर हस्ताक्षर के बाद से भारत-डच सहयोग की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन 2023 में की गई कुछ प्रस्तुतियों का समर्थन करने के लिए नीदरलैंड सरकार को धन्यवाद दिया। गजेंद्र शेखावत ने बताया कि नीदरलैंड उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों और नगर पालिकाओं की विभिन्न जल संसाधन परियोजनाओं से जुड़ा है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...