भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 क्रिकेट श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच आज बेंगलुरू में शाम सात बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें दो-दो मैच जीतकर श्रृंखला में बराबरी पर हैं।
2019 के बाद से भारतीय टीम ने देश में कोई भी T20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं गंवाई है जबकि 2011 के बाद भारत में किसी भी क्रिकेट श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका की हार नहीं हुई है। आज के मैच में दोनों में से कोई भी रिकॉर्ड टूट जाएगा।