भारत और चीन की सेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स के स्थान पर गश्ती प्वांट-15 से पीछे हट गई है। इस क्षेत्र में आमने-सामने खडी दोनों देशों की सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया पांच दिन से चल रही थी। इस दौरान अस्थायी ढांचे भी हटा दिए गए हैं। सेना के पीछे हटने की प्रक्रिया की दोनों देशों की सेना ने संयुक्त रूप से पुष्टि कर दी है। 8 सितम्बर को दोनों देशों ने सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। जुलाई में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता के 16वें दौर के बाद इस स्थान पर आमने-सामने खडी दोनों सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बनी थी।
Related posts
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत
श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच में रोमांच! दमदार प्रदर्शन से श्रीलंका की शानदार जीत कोलंबो/किंग्स्टन: Sri Lanka...
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...