भारत और ओमान ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की प्रतिबद्धता दोहराई है। कल नई दिल्ली में आठवीं भारत-ओमान रणनीतिक वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने परस्पर सम्मान और विश्वास पर आधारित द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को आगे ले जाने की प्राथमिकता का उल्लेख किया। इस वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा उप सलाहकार विक्रम मिश्री और ओमान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के महासचिव मेजर जनरल अब्दुल रहमान अल किंडी ने अपने-अपने पक्ष का नेतृत्व किया। वार्ता में सुरक्षा सहयोग, रक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा समेत आपसी हित के अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने हर प्रकार के आतंकवाद की निंदा की और इस बुराई के खात्मे का मिलकर मुकाबला करने की बात कही। रणनीतिक वार्ता भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय सहयोग का महत्वपूर्ण मंच है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...