भारत और ओमान ने 10 प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए विज़न दस्तावेज़ अपनाया

भारत और ओमान ने 10 प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने के लिए विज़न दस्तावेज़ अपनाया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने कल 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए दृष्टिकोण पत्र स्वीकार किया। दोनों नेताओं की कल नई दिल्ली में वार्ता हुई जिसमें भारत-ओमान सामरिक संबंधों को गति देने और व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान तारिक ने हमास-इस्राइल संघर्ष से उत्पन्न स्थिति, आतंकवाद की चुनौतियों और फिलिस्तीन मुद्दे के द्वि-राष्ट्र समाधान के लिए कोशिश करने पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने करीब ढाई हजार करोड़ रुपये के ओमान-भारत संयुक्त निवेश कोष के तीसरे हिस्से की भी घोषणा की। इस राशि का उपयोग भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में निवेश के लिए किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment