भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कल होगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:00 बजे होगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में श्रृंखला के शुरुआती मैच में रोमांचक जीत के बाद 1-0 की बढ़त बना ली है।
भारत ने 209 रन का लक्ष्य हासिल कर कल टी-20 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।