केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र देश की विकास गाथा का एक महत्वपूर्ण इंजन है और यह बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के सक्रिय सहयोग से इस क्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान बहुत लचीलापन दिखाया है। पीयूष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुंबई में कॉन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र व्यापार, रोजगार तथा स्टार्टअप के लिए बड़े अवसर प्रदान करेगा। पीयूष गोयल ने कहा कि देश अगले दो से तीन वर्षों में निर्माण के क्षेत्र में तीसरा सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सरकार ने लगभग 10 लाख करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष निवेश के साथ बुनियादी ढांचे पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित किया है। पीयूष गोयल ने कहा कि दिवाला और शोधन क्षमता संहिता के माध्यम से रियल एस्टेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब बैंक भरोसे के साथ ऋण देने के इच्छुक हैं।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...