भारत 10 अक्टूबर से नागापट्टि‍नम से श्रीलंका के लिए मशीनी नौका सेवा शुरू करेगा

भारत इस महीने की 10 तारीख से नागापट्टि‍नम से पडोसी देश श्रीलंका के लिए मशीनी नौका सेवा शुरू करेगा। यह नौका सेवा 30 मिनट में श्रीलंका के कन्‍केसनथ्रूरई बंदरगाह पहुंचेगी। यह सेवा शुरू करने के लिए केन्‍द्र सरकार ने तीन करोड रुपये की लागत से नागापट्टि‍नम बंदरगाह की खुदायी की है। यात्रियों के लिए इस सेवा का उपयोग करने के लिए छह हजार पांच सौ रुपये किराये के रूप में देने होंगे। इस मशीनी नौका सेवा का परीक्षण रविवार और सोमवार को होगा और औपचारिक उद्धाघटन मंगलवार को किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment