भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कानपुर रैली में समाजवादी पार्टी की विद्यार्थी शाखा के हिंसा भड़काने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि रैली से पहले शहर में समाजवादी पार्टी की विद्यार्थी शाखा के नेताओं ने एक कार को आग के हवाले कर दिया, जिस पर भाजपा का बैनर लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि बाद में यह पता चला कि वह कार समाजवादी पार्टी के एक नेता की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा वीडियो जारी कर समाजवादी पार्टी ने हिंसा भड़काने और रैली में बाधा डालने का प्रयास किया। संबित पात्रा ने कहा कि इस घटना से समाजवादी पार्टी के षड्यंत्र का पता चलता है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...