भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी की कानपुर रैली में हिंसा भड़काने के प्रयासों के लिये समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की कानपुर रैली में समाजवादी पार्टी की विद्यार्थी शाखा के हिंसा भड़काने के प्रयासों की कड़ी आलोचना की है। नई दिल्‍ली में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि रैली से पहले शहर में समाजवादी पार्टी की विद्यार्थी शाखा के नेताओं ने एक कार को आग के हवाले कर दिया, जिस पर भाजपा का बैनर लगा हुआ था। उन्‍होंने कहा कि बाद में यह पता चला कि वह कार समाजवादी पार्टी के एक नेता की है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि ऐसा वीडियो जारी कर समाजवादी पार्टी ने हिंसा भड़काने और रैली में बाधा डालने का प्रयास किया। संबित पात्रा ने कहा कि इस घटना से समाजवादी पार्टी के षड्यंत्र का पता चलता है।

Related posts

Leave a Comment