भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज नई दिल्ली में ‘भाजपा को जानें’ अभियान के अंतर्गत नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड से मिलेंगे। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी के अध्यक्ष श्री प्रचंड भारतीय जनता पार्टी के आमंत्रण पर तीन दिन की यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।
पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ‘भाजपा को जानें’ संपर्क कार्यक्रम के तहत विदेश के प्रमुख व्यक्तियों से मिल रहे हैं। वे अबतक नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और 47 देशों के राजदूतों से मिल चुके हैं।