भाजपा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

भाजपा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही हिमाचल प्रदेश से भाजपा के डॉक्टर सिकंदर कुमार और त्रिपुरा से भाजपा के ही माणिक साहा को शपथ दिलाई गई।

सिकंदर कुमार ने हिंदी में जबकि साहा ने बांग्ला में शपथ ली।

कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व कुलपति हैं। वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश से वह तीसरे राज्यसभा सांसद हैं।

साहा त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष हैं। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में पिछले दिनों उन्होंने जीत हासिल की थी।

Related posts

Leave a Comment