भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने जनता दल (सेक्‍यूलर) के NDA में सम्मिलित होने के निर्णय पर व्‍यक्‍त की प्रसन्‍नता

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने जनता दल (सेक्‍यूलर) के NDA में सम्मिलित होने के निर्णय पर व्‍यक्‍त की प्रसन्‍नता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जनता दल (सेक्‍यूलर) के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सम्मिलित होने के निर्णय पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। जेपी नड्डा ने आज गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री और जनता दल-सेक्‍यूलर के नेता एच डी कुमारस्‍वामी से भेंट की। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर एच डी कुमारस्‍वामी का गठबंधन में स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि इससे राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नया भारत, सुदृढ भारत की परिकल्‍पना मजबूत होगी।

Related posts

Leave a Comment