दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले दो दिनों में देश के शेष क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले दो दिनों में देश के शेष भागों में पहुंचने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में और तीन दिनों में पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में मॉनसून की स्थिति सक्रिय बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कोंकण और गुजरात में तेज से अत्यधिक वर्षा होने की आशंका व्यक्त की है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के हिमालयी क्षेत्रों, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों में तेज से अत्यधिक तेज वर्षा होने की संभावना है।
ईद-उल-अजहा के अवसर पर BSF ने पाकिस्तान रेंजर्स और बीजीबी के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया
पंजाब: सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर अटारी-वाघा सीमा पर एक दूसरे को मिठाइयां दीं।
ईद-उल-अजहा के अवसर पर, बीएसएफ की 176 बटालियन ने फुलबारी भारत-बांग्लादेश सीमा पर समकक्ष 18 बॉर्डर गार्डिंग फोर्स (बीजीबी) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।
दिल्ली: औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम लेन रखा गया
औरंगज़ेब लेन का नाम कल (NDMC) परिषद की बैठक में आया था और NDMC एक्ट 1994 की सेक्शन 231 में NDMC को (इसका) अधिकार है। औरंगज़ेब रोड का नाम डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के नाम पर फिर से नाम करण किया गया था। जिसने भारतीय आस्था, धर्म को धवस्त करने का काम किया उसके नाम पर कोई सड़क क्यों रहनी चाहिए?: औरंगज़ेब लेन का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर किए जाने पर नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने फिलीपींस के विदेश मामलों के सचिव एनरिक ए. मनालो से मुलाकात की
दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के विदेश मामलों के सचिव एनरिक ए. मनालो से मुलाकात की।
मैं हमारे सहयोग को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। मैं ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में आपकी भागीदारी के लिए भी अपनी सराहना व्यक्त करना चाहूंगा। हम दो देश बहुत कुछ साझा करते हैं, जो वैश्विक विकास और महाद्वीपीय विकास को इतने संमिलन के साथ देखते हैं और जिनके बीच बहुत सारी आर्थिक समानताओं हैं: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर