ब्रिटेन, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन व्यक्त किया है। दिसंबर 2022 के लिए भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की स्थायी प्रतिनिधि डेम बारबरा वूडवॉर्ड ने कहा कि सुरक्षा परिषद को विश्व के लिए अधिक प्रतिनिधित्व वाली संस्था बनना होगा। उनका देश ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान की स्थायी सदस्यता का समर्थन करता है।
फ्रांस के स्थायी प्रतिनिधि निकोला दा हुरयॉ ने कहा कि उनका देश जर्मनी, ब्राजील, भारत और जापान की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थक है।
संयुक्त अरब अमीरात ने भी भारत की स्थायी सदस्यता के दावे पर अपना समर्थन दोहराया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संयुक्त अरब अमीरात की मंत्री नौरा बिंत मोहम्मद अल काबी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की आवाज होना जरूरी है और उनका देश पुनर्गठित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के दावे का समर्थन करता है।