बीते चौबीस घंटों में भारत और भारत के बाहर चार अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

बीते चौबीस घंटों में भारत और भारत के बाहर चार अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

बीते चौबीस घंटों में भारत और भारत के बाहर चार अलग-अलग क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। चारों ही भूकम्पों की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर पाँच से कम रही। जम्‍मू कश्‍मीर के किश्तवाड़ में कल रविवार को भूकम्‍प के झटके महसूस किये गए। भूकम्‍प की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 मापी गई।

इससे पहले कल ही नेपाल में 4.3 की तीव्रता का भूकम्‍प आया था। पिछले 24 घंटे में ऐसा दूसरी बार हुआ। इसके अलावा म्यांमार में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 4.3 मापी गई।

इसके अलावा चीन के किंघाई में आज सवेरे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4.6 मापी गयी। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की गहराई 26 किलोमीटर थी।

Related posts

Leave a Comment