बीजेपी नेता भजन लाल शर्मा आज सुबह जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बीजेपी नेता भजन लाल शर्मा आज सुबह जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

राजस्‍थान में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता भजन लाल शर्मा आज मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र श्री शर्मा और दो उपमुख्यमंत्रियों – दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के अल्बर्ट हॉल में होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समारोह में शामिल होंगे। कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्री तथा उप-मुख्‍यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस समारोह के लिए सरकार और पार्टी के स्‍तर व्‍यापक तैयारी की गई है।

Related posts

Leave a Comment