बीजेपी ने नोट पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्‍मी की फोटो छापने की मांग पर केजरीवाल की तीखी आलोचना की

बीजेपी ने नोट पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्‍मी की फोटो छापने की मांग पर केजरीवाल की तीखी आलोचना की

भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय करेंसी नोट पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्‍मी की फोटो छापने की मांग पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल की तीखी आलोचना की है। भाजपा प्रवक्‍ता सम्बित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल की पलटने की नीति और आडम्‍बर अब सबके सामने आ गया है। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल अयोध्‍या में राम मन्दिर बनाये जाने के खिलाफ थे और वहां अस्‍पताल बनाने की बात करते थे।

अरविंद केजरीवाल जी की राजनीति को देखा जाए तो किस प्रकार से यूटर्न किया जाता है ये हमारे सामने है, पूर्णत: उतर कर आ रहा है। दिवाली लक्ष्‍मी जी और गणेश जी का पर्व है और दिवाली मनाने पर जेल में डालने की धमकी देने वाला व्‍यक्ति किस प्रकार का यूटर्न ले रहे हैं, आज किस प्रकार का ढ़ोंग कर रहे हैं, ये भी हम देख रहे हैं। ये अरविंद केजरीवाल जी वही व्‍यक्ति हैं जिन्‍होंने विगत वर्षों में कहा था जहां भव्‍य राम मंदिर बन रहा है वहां अस्‍पताल बनना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment