पेरिस में फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा और एच.एस. प्रणॅय कल रात पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंच गए। श्रीकांत ने अपने ही देश के लक्ष्य सेन को हराया। समीर वर्मा ने छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के एंथनी सिनिसुका गिन्टिंग पर जीत दर्ज की। एच.एस. प्रणॅय ने मलेशिया के ल्यु डेरेन को पराजित किया। किदाम्बी श्रीकांत अगले दौर में डेनमार्क के रासमस गेमके के साथ खलेंगे। गैर-वरीयता प्राप्त समीर वर्मा का सामना दसवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदशर्न से होगा।
पुरुष डबल्स के पहले दौर में भारत के एम.आर. अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी इंडोनेशिया के फज़र अल्फियान और मोहम्मद रियान अर्दियंत की जोड़ी से हार गई।