तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति-बीआरएस ने लोकसभा की सभी 17 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हैदराबाद लोकसभा सीट से गद्दाम श्रीनिवास यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे। समझा जाता है कि पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इससे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के मुकाबले बीआरएस उम्मीदवारों के जीतने की संभावना अधिक होगी। बीआरएस ने 2019 में लोकसभा की नौ सीटें जीती थीं। इनमें से पांच सांसद हाल ही में अन्य दलों में शामिल हो गए हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...