बिहार सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आंतकी हमले में शहीद हुए CRPF के हेड कास्‍टेबल के परिवार को 11 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

बिहार सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आंतकी हमले में शहीद हुए CRPF के हेड कास्‍टेबल के परिवार को 11 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के हेड कास्‍टेबल के निकट संबंधी को 11 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वे बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनका अंतिम संस्‍कार आज पुलिस सम्‍मान के साथ किया जाएगा। सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक इलाके में विशाल को आतंकियों ने गोली मार दी थी। पुलवामा जिले में अन्‍य आतंकी हमले में भी बिहार के दो प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि नई दिल्‍ली में बिहार के रेजि‍डेंट कमि‍श्‍नर से कहा गया है कि वे जम्‍मू-कश्‍मीर प्रशासन के संपर्क में रहे और दोनों घायल श्रमिकों का समुचित उपचार सुनिश्‍चित करें।

Related posts

Leave a Comment