बिहार विधान परिषद चुनाव की सभी 24 सीटों के परिणाम मिल गए हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए ने 13 सीटें जीतीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने सात, जनता दल-यूनाइटेड ने पांच और लोक जनशक्ति पार्टी- पारस ने एक सीट पर जीत हासिल की है। राष्ट्रीय जनता दल को छह सीटे मिली हैं। जबकि छपरा, नवादा, मोतिहारी और मधुबनी सीटों पर चार निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। बेगूसराय से कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है।
विधान परिषद चुनाव में भाजपा और जनता दल युनाइटेड ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ा है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने अलग-अलग उम्मीदवार चुनाव में उतारे है।
इस 75 सदस्यीय उच्च सदन में 24 सीटों का कार्यकाल पिछले वर्ष जुलाई में समाप्त हो गया था, लेकिन कोविड महामारी के कारण चुनाव स्थगित हो गया था।