बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाईटेड के बीच तनाव बढ़ने की खबर से राजनीतिक माहौल गरमाया

बिहार में राष्‍ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाईटेड के बीच तनाव बढ़ने की खबर से राजनीतिक माहौल गरमाया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद मिश्र ने कहा है कि जेडीयू को अपना रुख स्‍पष्‍ट कर देना चाहिए क्योंकि महागठबंधन में इस तरह की खींचतान से राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्थिति पर करीब से नजर रख रही है।

इससे पहले आरजेडी के नेता प्रोफेसर मनोज झा पटना में कहा कि मौजूदा राजनीतिक गतिरोध से जनता में गलत संदेश जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि जेडीयू को तस्वीर साफ करनी चाहिए क्योंकि नीतीश कुमार ही महागठबंधन के प्रमुख हैं।

पटना में मीडिया बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बिहार के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा और आकलन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को अपने विचारों से अवगत कराया है। श्री सुशील मोदी ने कहा कि राजनीति में कोई भी दरवाजा स्थायी रूप से बंद नहीं होता।

Related posts

Leave a Comment