बिहार में बिजली गिरने और वर्षा संबंधी घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 लोगों की मौत हुई है। राज्य के अधिकारियों ने बताया है कि बक्सर और बांका जिलों में बिजली गिरने से चार लोगों की जान गई कटिहार, कैमूर, भागलपुर, रोहतास, जहानाबाद जमुई और औरंगाबाद जिलों में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं वर्षा के दौरान लोग खेतों में काम कर रहे थे। मुंगेर में तेज बारिश से दीवार ढहने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...