बिहार में पंचायत चुनावों के ग्यारहवें और अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। 62 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के किसी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस चरण में बक्सर, नालंदा और दरभंगा सहित बीस जिलों से अधिक के 38 प्रखंडों में वोट डाले गए। 63 हजार 718 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस चरण में मुखिया, सरपंच और पंचायत सदस्यों सहित 17 हजार 286 पदों के लिए वोट डाले गए। राज्य में पंचायत चुनावों में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मतगणना इस महीने की 14 और 15 तारीख को होगी।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...