बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने कल राज्‍य के बाढग्रस्‍त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने कल राज्‍य के बाढग्रस्‍त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार ने कल राज्‍य के बाढग्रस्‍त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने बेगुसराय, खगडिया, भागलपुर और मधेपुरा सहित सात जिलों में हुए नुकसान का जायजा लिया।

सर्वेक्षण के बाद मुख्‍यमंत्री ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्‍हें बिना किसी विलंब के आवश्‍यक सहायता उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बाढ़ के कारण कृषि को भारी नुकसान हुआ है। उन्‍होंने किसानों को हुए नुकसान के समुचित आकलन का निर्देश दिया ताकि समय से राहत पहुंचाई जा सके।

इस बीच, राज्‍य में बाढ की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। बूढी गंडक, बागमती और कमला बलान नदियां खतरे के निशान से उपर हैं।

दरभंगा-समस्‍तीपुर रेल खंड पर रेल यातायात आज सातवें दिन भी बाधित है। इस रेल मार्ग की दस रेलगाडियों को रद्द कर दिया गया है और कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

Related posts

Leave a Comment