बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव समेत लालू यादव को ईडी का समन, आज होगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को जमीन के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में आज पूछताछ के लिए दिल्‍ली बुलाया है। निेदेशालय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी इस मामले से संबंधित धन-शोधन के मामले की जाँच में पूछताछ के लिए समन भेजा है। लालू यादव को धन-शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत बयान रिकॉर्ड करने के लिए 27 दिसम्‍बर को निदेशालय के दिल्ली कार्यालय में आने को कहा गया है। इस मामले में निदेशालय ने इस वर्ष अप्रैल में तेजस्वी यादव से पूछताछ की थी। लेकिन लालू प्रसाद यादव को पहली बार समन भेजा है।

Related posts

Leave a Comment