बंगलादेश में सत्तारूढ़ आवामी लीग की 22वीं परिषद बैठक में आज शेख हसीना को लगातार 10वीं बार पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। वह पार्टी के अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक समय तक रहने वाली व्यक्ति बन गई हैं। शेख हसीना ने वर्ष 1981 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। आवामी लीग के वरिष्ठ नेता ओबेदुल कादर को लगातार तीसरी बार पार्टी का महासचिव चुना गया है। दोनों नेताओँ को निर्विरोध चुना गया और उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। जल्दी ही दोनों नेता मिलकर पार्टी की केन्द्रीय परिषद का गठन करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...