बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंची। शेख हसीना कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज शाम उनसे मुलाकात करेंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति द्रोपद्री मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड से मिलने का भी कार्यक्रम है।
शेख हसीना पिछली बार अक्तूबर 2019 में भारत आईं थीं। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि दोनों देशों ने हाल के वर्षों में उच्च स्तरीय सम्पर्क बनाए रखा है।
