बर्लिन में विशेष ओलिम्पिक्स में 33 स्वर्ण पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। कल वर्षा के कारण अधिकतर स्पर्धाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा। भारत ने रोलर स्केटिंग में नौ पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक है।
पावर लिफ्टिंग में भी तीन स्वर्ण और एक रजत पदक मिला। जूडो में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ। टेबल टेनिस में भी एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ।