उत्तराखंड में पवित्र बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर तीन बजकर 33 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे अनुष्ठान के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा सेना के जवान उपस्थित थे। बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही राज्य में इस वर्ष की चारधाम यात्रा संपन्न हो गई। इस वर्ष 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये। गौरतलब है कि केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए पहले ही बंद किये जा चुके हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...