दिल्ली: बजट सत्र समाप्त होते ही लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई। 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के समापन के बाद संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयकों की कुल संख्या 221 है। कुल मिलाकर कुछ व्यवधान और अन्य चीजें थीं लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सबसे सफल कार्यकाल है। ऐतिहासिक विधेयक पारित किए गए।
लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये पांच साल देश में रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के थे। ऐसा बहुत कम होता है कि सुधार और प्रदर्शन दोनों होते हैं और हम परिवर्तन को अपनी आंखों के सामने देख सकते हैं। देश 17वीं लोकसभा के माध्यम से इसका अनुभव कर रहा है और मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा को आशीर्वाद देना जारी रखेगा।
