बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिम में बना कम दबाव का क्षेत्र ‘चक्रवात मिचौंग’ में तब्‍दील हुआ, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिम में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात मिचौंग में तब्‍दील हो गया है। फिलहाल यह तूफान आंध्रप्रदेश में नेल्‍लूर के दक्षिण-पूर्व से लगभग चार सौ 40 किलोमीटर और चेन्‍नई के दक्षिण-पूर्व से 310 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित है।

कल दोपहर से पहले इस तूफान के दक्षिणी आंध्रप्रदेश और निकटवर्ती उत्‍तरी तमिलनाडु के तट से टकराने की संभावना है। इस तूफान के पांच दिसम्‍बर को पूर्वांह्न में, नेल्‍लूर और मचिलीपत्‍तनम के बीच दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तट को पार करने की संभावना है।

तूफान से दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाकों में आज से पांच दिसंबर तक भारी वर्षा की आशंका है। छह दिसंबर को उत्‍तरी आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाकों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है। आंध्रप्रदेश सरकार तूफान से फसलों के नुकसान को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आन्‍ध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री वाई०एस० जगन मोहन रेड्डी से फोन पर बात की और चक्रवात माइचुंग की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी शीर्ष अधिकारियों से हर संभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related posts

Leave a Comment