राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिव्यांगों को सशक्त बनाने पर बल दिया है। आज नई दिल्‍ली में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान करते हुए, उन्‍होंने कहा कि दुनिया की आबादी में 15 प्रतिशत लोग दिव्यांग हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि दिव्यांगजनों का संघर्ष और उनकी उपलब्धियां लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। राष्ट्रपति ने दिव्यांगों के सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए लोगों, संस्थाओं, संगठनों, राज्य और जिले को कुल 30 पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक करोड़ से अधिक विशिष्ट दिव्यांग पहचान-पत्र बनाए गए हैं।

उन्‍होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए रोजगार में चार प्रतिशत की आरक्षण की व्यवस्था की गई है। डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के समग्र विकास में भारतीय संकेत भाषा संस्थान और दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment