फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के जोड़ीदार फ्रेंको स्कुगोर को स्पेन की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। महिला सिंगल्स में रूस की अनास्तासिया और स्लोवेनिया की तमारा ज़िडैनसेक ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में अनास्तासिया ने कजाखस्तान की एलिना रिबाकिना को हराया।
पुरुष सिंगल्स में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने सेमीफाइनल प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ने स्पेन के अलेजांद्रो को हराया। आज एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन के राफेल नडाल का सामना अर्जेंटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन से होगा।