फ्रांस के पेरिस में पुलिस ने सेवा निवृत्ति की आयु बढाने की राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ की योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। हजारों लोगों ने इस योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया है। राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के 9वें दिन रेल और वायु यातायात में बाधा आई है जबकि कई शिक्षक काम पर नहीं गए। मध्य पेरिस में प्रदर्शन लगभग शांतिपूर्ण रहा लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों की खिडकियां तोड दीं और ब्रोड्यूक्स टाउन हॉल में आग लगा दी गई। संसद में सरकार द्वारा बिना मतदान के सेवानिवृत्ति की आयु दो वर्ष बढाकर 64 वर्ष करने का प्रावधान करने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। राष्ट्रपति मैक्रॉ ने बुधवार को कहा था कि देशभर में विरोध के बावजूद यह कानून इस वर्ष के अंत तक लागू हो जाएगा।
Related posts
Kusumgar IPO GMP Today: ग्रे मार्केट प्रीमियम में उछाल, जानें IPO की कीमत, GMP और Upstox पर आवेदन का तरीका
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO इस...
Dhamaal 4 Review: पुरानी कॉमेडी का नया धमाका या सिर्फ नॉस्टैल्जिया? जानें दर्शकों की राय
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं आई...
Karolína Muchová ने Coco Gauff को हराकर Wimbledon 2026 फाइनल में बनाई जगह
Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में Karolína...