फ्रांस के राष्ट्रपति इम्मानुएल मैक्रोन बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के आमंत्रण पर आज रात ढाका पहुचें। किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति की तैतीस वर्ष बाद बंगलादेश की यह पहली यात्रा होगी। इम्मानुएल मैक्रोन नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद आए। बंगलादेश की प्रधानमंत्री फ्रांसीसी राष्ट्रपति का ढाका में हजरत शाह जलाल अंराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत करेगी। बंगलादेश के विदेश मंत्रालय के अनुसार इम्मानुएल मैक्रोन आज सुबह बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को श्रद्धांजली देने बंगबंधु स्मारक सग्राहलय जाएंगे। उनका कार्यक्रम प्रधानमंत्री के साथ द्वि-पक्षीय वार्ता करने, द्वि-पक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करने और संयुक्त संवाददाता सम्मेलन करने का है।
Related posts
Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस को...
Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस को...
Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर दुनिया...