सरकार ने फेम इंडिया दूसरे चरण के अंतर्गत 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 68 शहरों में दो हजार 877 इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी दी है। सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बड़े पैमाने पर उपयोग के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे में सुधार के वास्ते 2015 में फेम इंडिया योजना तैयार की। भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फेम इंडिया योजना के अंतर्गत नौ एक्सप्रेसवे और 16 हाईवे पर एक हजार पांच सौ छिहत्तर चार्जिंग स्टेशनों की भी स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि फेम इंडिया योजना के पहले चरण के अंतर्गत इस साल एक जुलाई तक 479 चार्जिंग स्टेशन खोले जा चुके हैं। श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि फेम-इंडिया योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत पहली अप्रैल, 2019 से पांच साल की अवधि के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
Related posts
10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की तेज़-रफ्तार...
$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली...
हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का नया...