फीफा विश्‍व कप में अर्जेंटीना और क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंचे

फीफा विश्‍व कप में अर्जेंटीना और क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंचे

फीफा विश्‍व कप के क्‍वार्टर फाइनल में आज रात साढ़े आठ बजे मोरक्‍को का मुकाबला पुर्तगाल से होगा। एक अन्‍य मैच में देर रात इंग्‍लैंड और फ्रांस आमने सामने होंगे।

90 मिनट के रोमांचक मैच के बाद नेमार के शानदार गोल की बदौलत टीटे की टीम को लगा कि वे अतिरिक्‍त समय में मैच जीत जाएंगे। लेकिन क्रोएशिया के सब्सिट्यूट खिलाड़ी ब्रूनो पेटकोविच ने ब्राजील के इस सपने को तोड़ते हुए 117वें मिनट में गोल करके स्‍कोर बराबर कर दिया और मैच को शूटआउट पर ले गए। क्रोएशिया के चारों पैनल्‍टी लेने वाले खिलाडि़यों निकोला व्लासिक, मिस्लाव ओरसिच, लोवरो माजेर और लुका मोद्रिक ने गोल किए, लेकिन ब्राजील के लिए रोड्रिगो का पहला पैनल्‍टी डोमैनिक लिवाकोविच ने बचा लिया, जिसने पूरे मैच के दौरान बहुत अच्‍छा प्रदर्शन किया और ब्राजील की तरफ से मारक्विनहोस (Marquinhos) की किक ने गोल पोस्‍ट को हिट किया जिससे टूर्नामेंट की फेवरेट टीम ब्राजील का आगे का सफर खत्‍म हो गया। एक अन्‍य मैच में लियोनेल मैसी की अर्जेंटीना टीम ने अपने वर्ल्‍ड कप के सपने को जिंदा रखते हुए नीदरलैंड्स को पैनल्‍टी शूटआउट में 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला पिछले विश्‍व कप में दूसरे नंबर पर रही टीम क्रोएशिया से होगा।

Related posts

Leave a Comment