फीफा फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस ने डेनमार्क को 2-1 से और अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हराया

विश्व कप के सातवें दिन कल अर्जेंटीना ने मैक्सिको को 2-0 से हरा कर टीम की अंतिम 16 में पहुंचने की उम्‍मीदों को बरकरार रखा है। इस मैच में मेसी ने पहले तो मेक्सिको के खिलाफ मैदान में उतरकर अर्जेंटीना के लिए 21 विश्‍व कप मैच खेलने और उसके बाद अपना 8वां विश्‍व कप गोल कर डिएगो माराडोना की बराबरी की। कल ही फ्रांस, डेनमार्क पर जीत दर्ज कर अंतिम 16 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया ने फुटबॉल विश्‍व कप में 12 साल बाद पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रुप डी में ऑस्‍ट्रेलिया ने भी नॉकआउट में पहुंचने की अपनी उम्‍मीदों को कायम रखा है। वहीं, ग्रुप सी में पोलैंड की ओर से लेवांदोवस्‍की ने विश्‍व कप में अपना पहला गोल किया और इसके साथ ही पोलैंड नॉकआउट में पहुंचने के एक कदम और आगे बढ़ गया है।

विश्‍व कप में आज साढ़े तीन बजे ग्रुप ई में जापान का मुकाबला कोस्‍टारिका से होगा, वहीं शाम साढ़े छह बजे ग्रुप एफ में बेल्जियम का सामना मोरक्‍को से होगा। रात साढ़े नौ बजे क्रोएशिया और कनाड़ा के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि देर रात साढ़े 12 बजे स्‍पेन और जर्मनी आमने-सामने होंगे।

Related posts

Leave a Comment