प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज धन-शोधन मामले में आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनन्द और कुछ अन्य लोगों के परिसरों पर छापे मारे। यह जांच धन-शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय हवाला लेनदेन के अलावा, सात करोड़ रुपये से अधिक का सीमा शुल्क बचाने की मंशा से आयात संबंधी गलत जानकारी देने के आरोप पर राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद यह जांच शुरू की गई है। एक स्थानीय अदालत ने हाल में इस अभियोग का संज्ञान लिया था, इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने राजकुमार आनन्द और अन्य के खिलाफ धन-शोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।