प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद के निकट कान्‍हा शान्ति वनम में रामचन्‍द्र मिशन के अनुयायियों से कहा कि देश विश्‍व मित्र भारत बन गया है

प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद के निकट कान्‍हा शान्ति वनम में रामचन्‍द्र मिशन के अनुयायियों से कहा कि देश विश्‍व मित्र भारत बन गया है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश विश्‍व मित्र भारत बन गया है। उन्होंने रामचन्‍द्र मिशन के अनुयायियों से कहा कि उन्‍हें अमृतकाल के दौरान देश को विकसित बनाने के लिए भारत के सांस्‍कृतिक दूत बनना चाहिए।

प्रधानमंत्री आज हैदराबाद के निकट कान्‍हा शान्ति वनम गये। मिशन के सैकडों अनुयायियों से प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के प्रयास चार अमृत स्तम्भों – महिला शक्ति, युवा शक्ति, श्रम शक्ति और उद्यम शक्ति पर आधारित होने चाहिएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसके लिये मिशन के अनुयायी मुख्‍य भूमिका निभा सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि देश इस समय पुनर्जागरण की अवस्‍था में है क्‍योंकि अतीत में योग, ज्ञान, आयुर्वेद जैसी इसकी कई ताकतें नष्‍ट कर दी गई थी जिन पर अब पुन: ध्‍यान दिया जा रहा है।

उन्‍होंने युवाओं से मेरा भारत मिशन में भागीदारी करने का आग्रह किया जो युवाओं को मादक पदार्थों और जीवन के अन्‍य नकारात्‍मक पहलुओं से मुक्‍त करने का मंच है। प्रधानमंत्री ने विज्ञान को आध्‍यात्मिकता से जोडने के लिए रामचन्‍द्र मिशन की सराहना की।

Related posts

Leave a Comment