प्रधानमंत्री मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके साथ मुकेश अग्निहोती ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दोनों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, राज्य पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम के बस ड्राइवर के पुत्र सुखविंदर सिंह सुक्खू एक जमीनी और अनुभवी नेता हैं। नादौन से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी को बधाई। मैं हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”

Related posts

Leave a Comment