प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के लोगों, विशेष रूप से युवाओं और पहली बार के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में बडी संख्या में मतदान करने की अपील की है और लोकतंत्र के उत्सव को समृद्ध बनाने को कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में यह भी कहा कि पंजाब में एक संसदीय सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके साथ ही मेघालय, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने इन चुनाव क्षेत्रों के मतदाताओं से बडी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शाम छह बजे तक होगा। विधानसभा की दो सौ 24 सीटों के लिए कुल दो हजार छह सौ 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुचारू मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
