प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया

प्रधानमंत्री मोदी ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया

सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल रमेश बैस, मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्‍यमंत्री – देवेन्‍द्र फडणवीस और अजित पवार इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नौसेना दिवस पर तारकरली तट पर भारतीय नौसेना के पोत, पनडुब्बियों, विमान और विशेष बलों के संचालनगत प्रदर्शन में भाग लिया। प्रत्‍येक वर्ष 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह समारोह छत्रपति शिवाजी महाराज की समृद्ध धरोहर के प्रति श्रद्धांजलि है, जिनकी शाही मुहर से नौसेना का नया ध्‍वज प्रेरित है। पिछले वर्ष दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा स्‍वदेश में निर्मित पोत आईएनएस विक्रांत के शुभारंभ के अवसर पर नौसेना ने यह नया ध्‍वज अपनाया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “4 दिसंबर का ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है। आपके लिए ही कहा गया है, चलो नई मिसाल हो, बढ़ो नया कमाल हो, झुको नहीं रुको नहीं, बढ़े चलो-बढ़े चलो। मैं नौसेना परिवार के सभी सदस्यों को नेवी-डे पर विशेष रूप से बधाई देता हूं।”।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है।”

Related posts

Leave a Comment