प्रधानमंत्री मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की है और देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “महापरिनिर्वाण दिवस पर, मैं डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे राष्ट्र के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को याद करता हूं। उनके संघर्षों ने लाखों लोगों को आशान्वित किया और भारत को इतना व्यापक संविधान देने के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।”

राष्‍ट्र आज भारत रत्‍न डॉक्‍टर भीमराव आम्‍बेडकर को उनके 67वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दे रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह नई दिल्‍ली में संसद भवन परिसर में बाबा साहे‍ब आम्‍बेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment